Jun 17, 2014

मलेशिया में 15 साल की लड़की से 38 लोगों ने किया बलात्कार

यह हैवानियत .... ही तो हैं । 
कुआलालंपुर - : मलेशिया में एक 15 साल की किशोरी लड़की से 38 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है।   मलेशियाई पुलिस अभी तक 13 संदिग्द लोगों को हिरासत में ले चुकी है जबकि अन्य की तलाश जारी है। किशोरी से एक खाली पड़ी झोंपड़ी में सामूहिक बलात्कार किया गया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना उत्तर राज्य केलानटान में 20 मई की है। उस दिन पीड़ित लड़की अपनी एक सहेली से मिली जो उसे बहला-फुसला कर खाली पड़ी झोंपड़ी तक ले गई। बताया जाता है कि यह झोपड़ी स्थानीय नशेबाजों का अड्डा है। रिपोर्ट के मुताबिक झोंपड़ी में 38 लोगों ने किशोरी से बारी-बारी घंटो तक बलात्कार किया। पीड़ित लड़की की सहेली के साथ बलात्कार हुआ है कि नहीं पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। पुलिस और प्रशासन इस बारे में कुछ भी ज्यादा बोलने से बच रहे हैं। मलेशिया में हाल के दिनों में यौन शोषण के मामलों में वृद्धि हुई है।
जिला पुलिस प्रमुख आझम ओथम के हवाले से मीडिया ने बताया कि इस शर्मनाक घटना मे 38 लोग शामिल थे। 38 में से पकड़े गए 13 आरोपियो ने घटना के वक्त नशीली दवाएं ले रखी थीं। मलेशिया के कानूनों के मुताबिक, रेप का आरोप साबित होने पर आरोपी को फिलहाल 30 साल की सजा दी जाती है। साथ ही कोड़े मारने का भी प्रावधान है।

No comments:

Post a Comment