Dec 14, 2014

कश्मीर की वादियां.....

क्या मस्तियाँ चमन मे है जोश-ए-बहार से, हर शाख-ए-गुल है हाथ में सागर लिए हुए। हिमालय की गोद में बसा जम्मू और कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है। जहां सुबह से शाम तक रौनक नजर आती है वहीं डल झील कश्मीर की खूबसूरती बढ़ाती है, केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं वास्तु विरासत की दृष्टि से भी खूब समृद्ध है कश्मीर।

आशीष शुक्ला  
हर दिल में बसता है कश्मीर, खूबसूरत वादियां, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, घाटियों के बीच में बहती झीलें, झाड़ियों से भरे जंगल, हर किसी को आकर्षित करते हैं। कश्मीर की शीतल आबोहवा, हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियों की हसीन वादियों में प्रकृति की अद्भुत चित्रकारी अनुपम सौंदर्य की छटा बिखेरती है। यही वजह है कि कश्मीर हर दिल में बसता है और सैलानियों को बारबार बुलाता है। धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वह कश्मीर । खूबसूरत वादियां, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, घाटियों के बीच में बहती झीलें, झाडि़यों से भरे जंगल, फूलों से घिरी पगडंडियां, ऐसा प्रतीत कराती हैं जैसे यह स्वप्निल स्थल हो। खूबसूरत वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां पूरे साल लाखो पर्यटक घूमने और अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं। जम्मू-कश्मीर मे कई पर्यटन स्थल हैं लेकिन दुनियाभर में मशहूर पहलगाम, सोनमर्ग, पटनीटौप, गुलमर्ग, लद्दाख और कारगिल जैसी जगहें अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। डल झील और नागिन झील यहां की खूबसूरती को चार –चाँद लगाती हैं। गुलमर्ग हिमालय पर्वतशृंखला में सब से खूबसूरत स्थान है। इस की ऊंचाई 2730 मीटर है और यह ऊंचे-ऊंचे कोनिफर वृक्षों से ढका हुआ है। यह गोल्फ की पहाडि़यों और गोल्फ कोर्स के साथ सुंदर नावों के लिए मशहूर है। सोनमर्ग जम्मूकश्मीर का सब से प्रसिद्ध हिल रिजोर्ट है। इसे जम्मूकश्मीर का दिल कहा जाता है। समुद्र तल से लगभग 2,730 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सोनमर्ग काफी सुंदर है। यह पाइन पेड़ों से घिरा हुआ है। पहलगाम इस के आसपास स्थित आरू घाटी तथा बेताब घाटी यहां की खूबसूरती बढ़ती है। श्रीनगर जम्मूकश्मीर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी है। लद्दाख दुनिया की सब से ऊंची पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है इस के उत्तर में काराकोरम और दक्षिण में हिमालय पर्वत है। लद्दाख में कई प्राचीन मठ, महल और ट्रैकिंग की जगहें हैं। भद्रवाह जिसे मिनी कश्मीर के रूप में जाना जाता है। श्रीनगर से कुछ दूर एक बहुत पुराना मार्तंण्ड (सूर्य) मन्दिर है। कुछ और दूर अनन्तनाग ज़िले में अमरनाथ  की गुफ़ा है, श्रीनगर से तीस किलोमीटर दूर मुस्लिम सूफ़ी संत शेख़ नूरुद्दिन वली की दरगाह चरार-ए-शरीफ़ है। यहां कई सुंदर मस्जिदें हैं। हजरत बल  यहां का महत्वपूर्ण धर्मस्थल है। यहां हजरत मोहम्मद का बाल संग्रहीत होने के कारण मुसलिम समुदाय के लिए यह अत्यंत पवित्र स्थान है। पृष्ठभूमि में हिमशिखरों की भव्य कतार साफ नजर आती है। शंकराचार्य मंदिर जो पर्वत पर स्थित है। इसे तख्त-ए-सुलेमन के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर कश्मीर स्थित सबसे पुराने मंदिरों में से एक है मंदिर की वास्तुकला भी काफी खूबसूरत है। जामा मस्जिद कश्मीर की सबसे पुरानी और बड़ी मस्जिदों में से है मस्जिद की वास्तुकला काफी अदभूत है। हिमालय और पीर पंजाल की बर्फ से ढकी चोटियों के बीच फैली यह घाटी हर मौसम में सैलानियों के लिये एक अनुकूल सैरगाह है, क्योंकि हर मौसम में इसका बदला स्वरूप इसे एक अलग सौन्दर्य प्रदान करता है। कश्मीर कुदरत के द्वारा फरमया गया एक तोहफा है। जो हिन्दुस्तान का एक अभिन्न अंग है, कश्मीर में जन्नत है।

No comments:

Post a Comment